पंजाब के लुधियाना में पुरानी माधोपुरी इलाके में रहने वाली एक निजी स्कूल की छात्रा सिमटी सूद (18) ने पेपर अच्छा न होने की वजह से घर में आकर फंदा लगा लिया। स्कूल से पेपर देकर आने के बाद छात्रा अपनी मां से मिली। उसने अपनी मां को भी बताया था कि उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ।
इसके बाद वह कमरे में चली गई और काफी समय तक बाहर नहीं निकली। जब उसकी मां कमरे में गई तो अंदर शव लटक रहा था। थाना डिवजीन-तीन की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सिमटी सूद के पिता कारोबारी हैं और वह एक निजी स्कूल में 12वीं कॉमर्स की छात्रा थी। शुक्रवार को अर्थशास्त्र का पेपर था। पेपर देकर आने के बाद वह मां से मिली और मां को बताया कि उसका पेपर आज अच्छा नहीं हुआ है। उसकी मां ने उसे समझाया और अंदर भेज दिया। पेपर अच्छा न होने की वजह से परेशान सिमटी ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी।
मानसिक परेशान युवक ने निगला जहर
मानसिक परेशानी के चलते गांव सिंधवाबेट निवासी हरमनजीत सिंह (20) ने दो दिन पहले घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। शनिवार को डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना लाडोवाल के अंतर्गत आती चौकी हंबड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।