फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendergarh: तेल टैंकर से 352 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब

Sat, 16 Dec 2023 04:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना में जिला सीआईए टीम ने नेशनल हाईवे 152-डी पर गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब पकड़ी। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी अमरदीप में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तेल टैंकर में अवैध रूप से शराब भरकर पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही है।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच 152डी पर नाकेबंदी कर टैंकर को पकड़ा तथा उसकी जांच करने पर टैंकर में 352 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई जो कि अवैध रूप से पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। इस मामले में राजस्थान के जिला सांचौर के दो व्यक्तियों को पुलिस ने टैंकर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस ने 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिमांड में पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के विषय में जानकारी हासिल करेगी। अवैध रूप से शराब ले जाने वाले टैंकर को कनीना सदर थाना में खड़ा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें