किसी के लिखे गीत को अपना गीत बता स्टेज पर गाने से जुड़ा है विवाद
नंगल। देश-विदेश में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुकीं गायिका रिंषी शेरगिल ने अपने ही सहयोगी कलाकार पर उसके गीत को लीक करने का आरोप लगाया है। इससे आहत होकर अपनी लीगल टीम के माध्यम कानूनी नोटिस भी जारी करवाया है। बताया गया कि यह गीत उसने अभी रिकाॅर्ड करवाना था। रिंषी शेरगिल ने कहा कि उक्त कलाकार ने नंगल में आयोजित ख्वाजा जी के वार्षिक मेले में किसी दूसरे लेखक के नाम से यह गीत गा दिया, जबकि उसे स्वर्गीय मनोहर गिल ने लिखा था और मनोहर गिल से वह गीत मैंने खरीदा था। इस गीत को सही समय पर रिकाॅर्ड करवाना था, लेकिन इससे पहले ही उक्त कलाकार ने सार्वजनिक कर दिया।
वहीं इस बारे में गायक व लेखक बीएस पप्पी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस गीत के दो पहरे उसने खुद लिखे हैं। वैसे भी रिंषी शेरगिल उस गीत को दर्जनों बार विभिन्न स्टेजों पर गा चुकी हैं तो लीक करने का क्या मतलब। बीएस पप्पी ने कहा कि रिंषी शेरगिल द्वारा दिए कानूनी नोटिस का वह अपने वकील से सलाह कर जवाब देंगे।