लुधियाना। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को सात लोग संक्रमित हुए, जबकि एक महिला की मौत हुई है। संक्रमितों में दो जिला लुधियाना से संबंधित है, जबकि पांच अन्य जिलों और राज्यों के हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 21 है।
सेहत विभाग के अनुसार अब तक 87647 कोरोना केस सामने आए हैं। शुक्रवार को एक महिला की मौत हुई है। इस तरह मृतकों की कुल संख्या 2109 पहुंच गई है। सेहत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही न दिखाएं। कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।