फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और बच्चों को अगवा करने से पहले पुलिस ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति के साथ मारपीट को लेकर चल रही रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने महिला और उसके बच्चों को अगवा करने की कोशिश की। जब आरोपी फैक्टरी के आसपास चक्कर लगा रहा था तो पीड़ित पक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने धांधरा रोड स्थित संत सुंदर सिंह नगर निवासी प्रदीप सिंगला की शिकायत पर सतजोत नगर निवासी दिलप्रीत सिंह के खिलाफ अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदीप सिंगला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, इसके मुताबिक आरोपी दिलप्रीत सिंह के साथ उसके दामाद की किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। उसके बाद आरोपी उसके दामाद से रंजिश रखने लगा। प्रदीप सिंगला के दामाद से रंजिश निकालने के लिए आरोपी ने उसकी बेटी तनु और उसके दोनों बच्चों को अगवा करने की कोशिश में था। आरोपी दो महीने से उनका पीछा कर रहा था। जहां प्रदीप की बेटी और बच्चे जाते थे आरोपी उनका पीछा करता था। आरोपी ने उसकी बेटी और बच्चों को अगवा करने के लिए धांधरा रोड से आलमगीर तक पीछा किया। आरोपी ने काफी कोशिश की और उनकी फैक्टरी के आसपास भी चक्कर लगाता रहा। इसके बाद प्रदीप सिंगला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने आलमगीर के पास गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें