फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने भुक्की सहित ट्रक चालक को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नामी पशु फीड फैक्टरी मालिक के घर पर शनिवार को राजस्थान पुलिस ने दबिश दी है। राजस्थान पुलिस ने एक ट्रक चालक को भुक्की सहित काबू किया है। बताया जा रहा है कि इस भुक्की को खरीदने के लिए कारोबारी ने 24 लाख रुपये हवाला राशि राजस्थान भेजे थे। ट्रक चालक भुक्की लेकर जगरांव की तरफ आ रहा था कि रास्ते में राजस्थान पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। ट्रक चालक ने पशु फीड फैक्टरी मालिक के नाम का खुलासा कर दिया है। इसी आधार पर राजस्थान पुलिस शनिवार को मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। इस बात की पुष्टि डीएसपी हर्षदीप सिंह ने की है।
विज्ञापन

सिटी डीएसपी हर्षदीप सिंह ने बताया कि जगरांव में मलाई मक्खन फीड फैक्टरी के मालिकों की ओर से कुछ समय पहले राजस्थान में किसी जानकार को हवाले के जरिये 24 लाख की राशि भेजी गई थी। मलाई मक्खन फीड फैक्टरी के मालिकों की ओर से भेजे गए 24 लाख रुपये से वहां पर पैसा रिसीव करने वाले व्यक्ति ने चूरापोस्त और अफीम खरीदी जो ट्रक में लोड करके जगरांव लाई जा रही थी। इसी दौरान राजस्थान पुलिस की ओर से नाके दौरान ट्रक और चालक को भारी मात्रा में चूरा पोस्त और अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद चालक ने जगरांव के मलाई मक्खन फीड फैक्टरी के मालिकों का नाम पुलिस के सामने लिया। नशा तस्करी के इतने बडे़ नेटवर्क में नाम सामने आने के बाद ही वहां पर मामला दर्ज करके पुलिस शनिवार बाद दोपहर राजस्थान पुलिस थाना सिटी जगरांव पहुंची। पूरी कार्रवाई करने के बाद थाना सिटी पुलिस को साथ लेकर देर शाम तक राजस्थान पुलिस की गाड़ियां लुधियाना रोड पर सेक्रेट हार्ट स्कूल के नजदीक बने मलाई मक्खन फीड फैक्टरी के बाहर ही देखी गई। आरोपियों के फीड फैक्टरी व घर में न मिलने के बाद पुलिस मोगा में उनकी रिश्तेदारी में भी दबिश देने के लिए गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें