लुधियाना। सत्ता में आने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कसम खाई थी कि पंजाब में चार सप्ताह में नशा खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन पंजाब के हालात खराब होते जा रहे हैं। राज्य के युवा नशे की दल दल में फंसते ही जा रहे हैं। रोजाना नशे के साथ युवा गिरफ्तार हो रहे हैं। एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को एक ऐसे युवा को गिरफ्तार किया है जिसके पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी शहादत तक दी है।
एसटीएफ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गए गांव सनेत निवासी जगजीत सिंह ईदू आजादी की लड़ाई लड़ चुके गदरी बाबा भान सिंह के पड़पोते का बेटा है। पुलिस ने ईदू के सात उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आठ सौ ग्राम हेरोइन बरामद की। जब पुलिस ने ईदू से पूछताछ की तो पता चला कि घर के बाहर खड़ी उसकी बलेरो कार में से बैग बरामद किया और उसमें से साढ़े चार किलो हेरोइन के साथ साथ दो लाख दस हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की। इस मामले में मोहाली स्थित थाना एसटीएफ में जगजीत सिंह ईदू, सलेम टाबरी के मोहल्ला अमन नगर निवासी हरमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी मंदीप सिंह उर्फ पिस्तौली की तलाश में जुटी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी भाई रणधीर सिंह नगर में हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहे थे।