फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: डीजल 100 के पार, सात नवंबर से सुबह सात से शाम पांच बजे तक ही मिलेगा तेल, 22 नवंबर को पूरा दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

Sat, 30 Oct 2021 02:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में  डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। इससे आम जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों में भी बढ़ते दामों को लेकर रोष है। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने भी इसके विरोध में आंशिक हड़ताल की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की कीमत का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना में डीजल का दाम 100 रुपये से पार हो गया। शहर में एक लीटर डीजल का दाम 100.07 रुपये व पेट्रोल 110.17 रुपये हो गया है। तेल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे से केवल आम लोग परेशान नहीं है, बल्कि लुधियाना के कारोबारी भी हताश हो चुके हैं। जैसे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, उनके उत्पादों की इनपुट कॉस्ट में इजाफा हो जाता है। तेल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में पंजाब के पेट्रोल पंप संचालक भी सात नवंबर से आंशिक हड़ताल की तैयारी करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने नहीं की पहल
रोचक बात है कि पेट्रोल पंप संचालकों की आंशिक हड़ताल की घोषणा के बाद पंजाब सरकार ने अभी तक कोई पहल कदमी नहीं की है। गौरतलब है कि तेल की बढ़ती कीमतों पर सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने एकजुट होकर फैसला लिया है कि सात नवंबर से सुबह सात से शाम पांच बजे तक ही तेल देंगे। इसके बाद चाहे कोई इमरजेंसी ही क्यों न हो तेल नहीं दिया जाएगा। यह आंशिक हड़ताल 21 नवंबर तक जारी रहेगी, इसके बाद 22 नवंबर को वह दिन भर अपने पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। 

यह भी पढ़ें : टीकरी बॉर्डर पर तनाव: रात को पुलिस रास्ता खोलने लगी तो जेसीबी के आगे लेटे किसान, बोले- नहीं देंगे रास्ता, भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


सरकार को हो रहा लाभ : पंप मालिक
लुधियाना से पेट्रोल पंप के मालिक राजू शर्मा का कहना है कि तेल की बढ़ती कीमतों से उन्हें नुकसान हो रहा है। सरकार खुद फायदा कमा रही है, लेकिन उनके कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। पंजाब सरकार को इस समय पेट्रोल पर वैट से सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है। इसलिए पेट्रोल पंप संचालक सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह वैट की दर को कम करके आम लोगों को राहत दी जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें