लुधियाना। रायकोट में शुक्रवार को सांसद अमर सिंह और डीसी वरिंदर शर्मा ने पहले थिंक गैस आनलाइन सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन करके इसको आम लोगों को समर्पित किया। इस स्टेशन के शुरू होने पर रायकोट वासियों को 67 रुपये प्रति किलो की दर पर सीएनजी दी जाएगी। इससे पहले कंपनी की तरफ से पंजाब में 26 सीएनजी पंप का संचालन किया जा रहा है। अब रायकोट वासियों को घर पर पाइप लाइन के माध्यम से सीएनजी उपलब्ध होगी।
सांसद अमर सिंह ने कहा कि इस स्टेशन के शुरू होने से आम लोगों को एक अच्छा इंधन मिलेगा। जो पर्यावरण को दूषित नहीं करता है। पाइप लाइन के माध्यम से गैस को आम लोगों के घरों पर पहुंचाया जाएगा। इससे पर्यावरण की रक्षा तो होगी ही साथ ही लोगों को सस्ता ईंधन भी घर पर मिलेगा। इस मौके पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर एसडीएम गुरबीर सिंह, थिंक गैस सीईओ हरदीप सिंह राय, सहित कई लोग मौजूद थे।