फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूल पार्टी में गए युवकों के लॉकर से मोबाइल फोन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। साउथ सिटी स्थित रेसवे-2 में आयोजित पूल पार्टी में गए किशोरों का लाकर तोड़ चोरों ने चार आईफोन और हजारों की नगदी चोरी कर ली। इस घटना का पता तब चला, जब पार्टी खत्म करने के बाद सभी किशोर अपने मोबाइल और नगदी लेने के लिए लाकर वाले कमरे में पहुंचे। लाकर के बाहर लगा ताला टूटा था। इसके भीतर रखे फोन और नगदी चोरी हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची थाना सराभा नगर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने यह मामला फिरोजपुर रोड के इंद्र नगर निवासी अमित सिंगला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि उक्त केस फिरोजपुर रोड के इंद्र नगर निवासी अमित सिंगला की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 18 मार्च को उसका बेटा ध्रुव सिंगला, उसके दोस्त जसराज सिंह, ईश्वरजीत सिंह तथा पलक गर्ग साउथ सिटी स्थित रेसवे-2 में आयोजित पूल पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां उन्हें कीमती सामान रखने के लिए आयोजकों ने लाकर इश्यू कर दिया। जिसमें उन्होंने दो आईफोन 11 और दो आईफोन 12 के साथ करीब 12 हजार रुपये की नगदी रख दी और पार्टी में शामिल होने के लिए चले गए। यह कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लोग वापस लौटे तो लाकर पर लगा ताला टूटा था। इस संबंध में आयोजकों को कोई जानकारी नहीं थी। आयोजकों को कुछ पता नहीं। इसके बाद ही इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें