लुधियाना। सुंदर नगर इलाके में रहने वाली नाबालिग ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने बताया कि वह काम से जब लौटीं तो उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। पंखे से शव लटकता देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मां की शिकायत पर थाना डाबा की पुलिस ने लखवीर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी लखवीर के साथ शादी करना चाहती थी। लखवीर से बात की तो उसने ने भी शादी करने के लिए हां की दी। दो दिन पहले उनकी बेटी की लखवीर के साथ बहस हुई थी। इसके बाद बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।