मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात करती जसप्रीत।
- फोटो : ??????? ?????
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब के डेरा हंसाली तथा दुफेड़ा साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। डेरा हंसाली के मुख्य सेवक बाबा परमजीत सिंह ने उन्हें स्व. संत बाबा अजीत सिंह की तस्वीर देकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया।
इसके अलावा वह बाबा राम सिंह गंढूआ के डेरा दुफेड़ा साहिब पर भी नतमस्तक होने के लिए गए।
चन्नी ने वहां मौजूद संगत के साथ बातचीत भी की और इसी दौरान व्हील चेयर पर आई एक दिव्यांग युवती जसप्रीत कौर निवासी गांव खेड़ा ने मुख्यमंत्री को कहा कि वह बीए पास है और सरकारी नौकरी पाना चाहती है।
युवती का कहना है कि जे सीएम ने मेरी गल मन्न लई, तां मैनू नौकरी मिलजू। सकी बात सुनकर सीएम चन्नी ने उसकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनमोहन सिंह, साधू राम भट्टमाजरा, ब्लॉक समिति चेयरमैन गुरमेल सिंह राजिंदरगढ़, डीसी सुरभी मलिक, एसएसपी संदीप गोयल, एडीसी अनुप्रिता जोहल, एसडीएम डॉ. संजीव कुमार व गांव हंसाली के सरपंच प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।