फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : लोगों को रौब दिखाने के लिए रखी अवैध पिस्तौल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। लोगों को रौब दिखाने के लिए युवक ने अवैध पिस्तौल रखी थी। इसके साथ ही दो मैग्जीन भी बरामद हुए हैं, जिनमें से एक में पांच गोलियां थीं। थाना डिवीजन-7 पुलिस ने आरोपी को संजय गांधी कॉलोनी के पास से काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बरनाला के तपा स्थित गांव ढिलवां निवासी बलवंत सिंह बंबू उर्फ बाबा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दो दिन के रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एडीसीपी तुषार गुप्ता ने बताया कि थाना डिवीजन-7 पुलिस ने संजय गांधी कॉलोनी इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से पैदल गुजर रहा था। पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया। जब आरोपी को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उससे पिस्तौल और गैग्जीन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें