फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नया एयरपोर्ट लगभग तैयार: दिवाली से पहले मिलेगा नए हवाई अड्डे का तोहफा, ढाई माह बाद उड़ेंगी फ्लाइट्स

Fri, 19 Jul 2024 10:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब में तैयार हो रहे नए एयरपोर्ट का तोहफा लोगों को जल्द मिल सकता है। दिवाली से पहले नए एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विमान की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : X@AmericanAir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लोगों को दिवाली से पहले नए एयरपोर्ट का तोहफा मिल सकता है। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से सटे गांव एतिआणा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय सिविल हवाई अड्डे से उड़ाने शुरू करने की सरकारी डेडलाइन एक बार फिर बढ़ गई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट निर्माण के सभी भागीदार विभागों के अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि अक्तूबर तक उड़ाने शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने शुक्रवार को भी कोई पक्की तारीख नहीं दी लेकिन इतना जरूर कहा कि पंजाब के लोगों को दिवाली के तोहफे के तौर पर इस बार यह एयरपोर्ट दिया जाएगा। वर्ष 2019 से बन रहे इस एयरपोर्ट की डेडलाइन 15 से अधिक बार बढ़ चुकी है। सांसद ने बताया कि एयरपोर्ट का सिविल वर्क लगभग मुकम्मल हो चुका है बाकी काम उड़ाने शुरू होने के बाद भी चलते रहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि लगभग 10 एयरलाइंस के सीईओ को पत्र लिखकर उड़ाने शुरू करने को कहा गया है।

एयरलाइंस सीईओ द्वारा एयरपोर्ट मुकम्मल होने के साथ ही सर्वे करवा उड़ाने शुरू करने का भरोसा दिया गया है। इस समय देश में सभी एयरलाइंस के पास हवाई जहाजों की कमी है फिर चाहे इंडिगो हो या एयर इंडिया सभी जहाजों की शॉर्टेज से जूझ रहे हैं, फिर भी उन्हें तसल्ली और यकीन है कि इस एयरपोर्ट में कई एयरलाइंस दिलचस्पी दिखाएंगी। पहले चरण में इस एयरपोर्ट दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू होने के बाद एयर कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम मान के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदने से लेकर टर्मिनल निर्माण तक सारा खर्च पंजाब सरकार ने उठाया है, जिसमें 40 प्रतिशत गलाडा और 60 प्रतिशत वित्त आयोग ने वहन किया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट टर्मिनल, सब स्टेशन, अंदरूनी सड़कें, एप्रन, पार्किंग, जन सुविधाएं और टैक्सी वे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। एप्रोच रोड को एयरपोर्ट से जोड़ने वाला विशाल पुल भी लगभग बन गया है। 8 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने के लिए अधिग्रहण की जाने वाली करीब 25 एकड़ जमीन का अवार्ड घोषित कर दिया है। एयरपोर्ट के लिए एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के रनवे और एटीसी का इस्तेमाल किया जाना है। टैक्सीवे को एयरफोर्स स्टेशन के अंदर बन रहे लिंक्ड ट्रैक टैक्सीवे से जोड़ने के लिए रक्षा मंत्रालय और वायु सेना मुख्यालय से मिलने वाली एनओसी के लिए भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तमाम कागजी कार्रवाई पूरी करके मंजूरी के लिए भेज दी है। बहुत जल्द एयरफोर्स स्टेशन की दीवार को तोड़कर इस एयरपोर्ट के टैक्सीवे को स्टेशन के अंदर बन रहे लिंक्ड ट्रैक्ड टैक्सीवे से जोड़ दिया जाएगा। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर सीगल इंडिया इंफ्रास्ट्रक्टर्स कंपनी काम कर रही है जबकि सिविल एयरपोर्ट का काम सिनर्जी इंडिया इंफ्रास्ट्रक्टर्स और कबीरा इंफ्रास्ट्रक्टर्स निपटा रही हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा पहले पंजाब पुलिस के पास रहेगा बाद में सीआईएसएफ तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें