फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कार में छिपा कर हेरोइन सप्लाई करने जा रहे दो नशा तस्कर रायकोट से काबू

Fri, 19 Jul 2024 07:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ की टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

ड्रग ओवरडोज से इलाके में हो रही मौत के बाद पुलिस ने तस्करों पर शिकंजा कसा
संवाद न्यूज एजेंसी

हलवारा। रायकोट के इलाके में आए दिन चिट्टे की ओवरडोज हो रही मौत की घटनाओं के बाद पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। सीआईए स्टाफ ने रायकोट और आसपास नशा बेचने वाले दो तस्करों को 40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों की पहचान करमजीत सिंह उर्फ करमु वासी अखाड़ा और परमजीत सिंह उर्फ धरमा वासी शहीद भगत सिंह नगर रायकोट के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

थाना सदर रायकोट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ बस्सियां गांव के बस अड्डे पर चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि करमजीत और परमजीत रायकोट आसपास के इलाके में चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं। दोनों सफेद स्विफ्ट कार में गांव बिंजल के बस अड्डे के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने तुरंत बिंजल गांव जाकर गुप्त नाकाबंदी करके आरोपियों की स्विफ्ट कार को घेर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा 40 ग्राम चिट्टा बरामद कर लिया गया। सुखदेव सिंह ने बताया कि करमजीत और परमजीत को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी ताकि नशा तस्करी की चेन के बारे में पता लगाया जा सके। अभी और लोगों की गिरफ्तारी और बरामदगी की पक्की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें