फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यु सवार युवकों पर फायरिंग, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने बीएमडब्ल्यू कार सवार तीन लोगों पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने उन पर चार फायर किए इसके बाद जान से मार देने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला करके एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रहे एएसआई हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव घुमैत निवासी तरनप्रीत सिंह, कटाणी खुर्द निवासी दीप, गांव लाटो जोगा निवासी दीशा, गांव बरवाला निवासी रवि तथा गांव लाटो दाना निवासी जट्ट के रूप में की गई है। थाना कूमकलां पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश छापामारी कर रही है।
गांव उप्पल वासी सरबप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को वह अपने दोस्त सुखा का जन्मदिन मनाने के लिए दोराहा बाइपास स्थित गांव कुब्बे के पास मेहते दा अहाता में गए थे। वहां वह पहले से बैठे थे। जहां उनकी आरोपियों के साथ बहसबाजी हो गई। रात 11.30 बजे जब वह लखविंदर सिंह की बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर घर के लिए निकले तो कोहाड़ा स्थित केदार दा ढाबा के पास पीछा कर रहे आरोपियों ने उनकी कार पर एक फायर कर दिया। उनके रुकते ही आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला करके सरबप्रीत सिंह को घायल कर दिया। उन तीनों के घायल होने के बाद आरोपितों ने उनकी कार की ओर चार सीधे फायर किए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें