फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: लुधियाना स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, स्टेशन परिसर में मचा हड़कंप 

Sat, 09 Jul 2022 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आग की चपेट में आने से बोगी के अंदर लगी सीटें जल गई थी। गनीमत ये रही कि हादसे के समय पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-5 पर खाली खड़ी थी और ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
लुधियाना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना स्टेशन पर खड़ी हिसार पैसेंजर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। ट्रेन की बोगी से आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पूरे स्टेशन परिसर में धुआं भर गया। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। रेलवे विभाग के स्थानीय अधिकारी अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रेनों में पानी भरने वाली वाटर लाइन की पाइप से आग पर पानी की बौछार की गई। 

विज्ञापन


हालांकि रेलवे कर्मियों ने कुछ ही मिनटों के भीतर आग पर काबू पा लिया, लेकिन वह बोगी के अंदरूनी हिस्से को जलने से नहीं बचा सके। आग की चपेट में आने से बोगी के अंदर लगी सीटें जल गई थी। गनीमत ये रही कि हादसे के समय पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-5 पर खाली खड़ी थी और ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें