फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अमेरिका से पंजाब पहुंचा युवक का शव, परिवार ने इकलौते बेटे का सेहरा बांधकर दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। श्री माछीवाड़ा साहिब में गांव भमा कलां के युवक की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। करीब 22 वर्षीय जसदीप सिंह का शव शनिवार को गांव पहुंचा। इसके बाद परिवार ने अपने इकलौते बेटे को सेहरा बांधकर अंतिम विदाई दी। इस गमगीन माहौल में पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ी। हर आंख नम थी। जसदीप सिंह के पिता दलजीत सिंह मांगट किसान हैं। करीब 5 साल पहले जसदीप सिंह 10वीं पास करने के बाद अपने मामा के पास अमेरिका गया था। कैलिफोर्निया के फर्जिनल शहर में रहता था। वहां ट्राला चलाने का काम करता था। गत 3 जनवरी को अमेरिका में अपने घर से कार में जसदीप सिंह निकला था। वीडियो काल से अपने माता पिता और दादी से बात की।
बात करते अचानक बंद हुआ फोन
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वीडियो काॅल पर बात करते ही अचानक जसदीप सिंह का फोन बंद हो गया था। इसके बाद उन्हें चिंता हो गई थी। तभी उन्होंने जसदीप के मामा से संपर्क किया। जसदीप के मामा ने मौके पर जाकर देखा तो जसदीप कार में मृत पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में आना था पंजाब
जसदीप सिंह को अमेरिका गए 5 साल से अधिक समय हो गया था। अभी मार्च महीने में उसने पहली बार पंजाब वापस आना था। उसके आने को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग बेटे के स्वागत की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच विदेशी धरती से दुख भरी खबर मिली। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। अंतिम संस्कार में विधायक भी पहुंचे। विधायक हरदीप सिंह मुंडी भी अंतिम संस्कार पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया। विधायक ने कहा कि विदेशी धरती पर लगातार हो रही पंजाबियों की मौतें चिंता का विषय है। हमें सभी को इस पर चिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें