फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को कुलविंदर कौर की तलाश: पति जेल गया तो संभाला नशे का धंधा, जगरांव में युवक की मौत, एक गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 05:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

आरोपी महिला कुलविंदर कौर के पति जसवीर सिंह उर्फ रोली को पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पति के जेल जाने के बावजूद महिला कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर नशे के कारोबार को आगे बढ़ाया और धंधे को संभाल लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जगरांव सिधवा बेट के गांव शेरेवाल के युवक की नशे की ओवरडोज से मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी महिला तस्कर कुलविंदर कौर घर को ताला लगाकर फरार हो गई है। कुलविंदर कौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ मनी, निवासी गांव शेरेवाल सिधवा बेट के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी महिला कुलविंदर कौर के पति जसवीर सिंह उर्फ रोली को चौकी गिद्दड़विड्डी पुलिस ने 9 जनवरी को 11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पति के जेल जाने के बावजूद महिला कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर नशे के कारोबार को आगे बढ़ाया और धंधे को संभाल लिया। पुलिस का मानना है कि इसी अवैध नशा कारोबार के चलते यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और फरार महिला आरोपी की तलाश जारी है।

चौकी गिद्दड़विड्डी के इंचार्ज राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव मलसिया बाझन के नजदीक नहर किनारे झाड़ियों से जसवीर सिंह, निवासी गांव शेरेवाल का शव बरामद हुआ था। मामले में मृतक के चचेरे भाई परमजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि उसके भाई को नशा दिया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला तस्कर कुलविंदर कौर समेत दो आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला थाना सिधवा बेट में दर्ज किया था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फरार महिला आरोपी कुलविंदर कौर ने मोबाइल फोन बंद कर लिया है और घर पर ताला लगाकर फरार हो गई है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें