रविवार की शाम को भी आरोपी अजय फैक्टरी में दोस्त से मिलने के बहाने आया और फैक्टरी के बाहर खेल रहे बच्चे को अपने साथ पहली मंजिल पर ले गया, जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया और बच्चे का कपड़े से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने बड़ी चालाकी से कपड़ों की थान के नीचे शव दबा दिया और नीचे चला गया।
परिवार के साथ बच्चे को ढूंढने का करता रहा ड्रामा
वारदात के बाद आरोपी अजय फैक्टरी के आसपास ही रहा। वहीं बच्चे के गायब होने पर मां ने शोर मचाया तो आरोपी ड्रामा कर बच्चे को ढूंढने लगा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय भी आरोपी वहीं मौजूद था। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो पता चला कि आरोपी अजय बच्चे को लेकर फैक्टरी की तरफ जा रहा है।
इतना देखते ही आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चा फैक्टरी के ऊपर बने हाल में है। जब हाल खोला गया तो पता चला कि कपड़े के थान के नीचे बच्चे का शव दबा रखा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या कर दी है।
क्या कहते हैं पुलिस
एसीपी नॉर्थ महेश कुमार ने बताया कि बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक की जांच में पता चला कि बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। जांच की जा रही है। आरोपी को काबू कर लिया गया है।