फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजात मांगे तो ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक मुलाजिम से की हाथापाई

Thu, 10 Nov 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विवाद - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सड़क के बीचों-बीच ऑटो खड़ा कर सवारियां बैठा रहे एक ऑटो चालक ने बस स्टैंड के बाद ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस मुलाजिम ने आरोपी से ऑटो के कागजात की मांग की थी, जिससे गुस्साए ऑटो ड्राइवर ने उससे हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम कुलविंदर सिंह की शिकायत पर प्रीत नगर के रहने वाले ऑटो ड्राइवर मंदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

कुलविंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक वह बस स्टैंड के पास ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान आरोपी ने ऑटो को सड़क के बीचों बीच खड़ा किया और सवारियां बिठानी शुरू कर दी। उसने आरोपी से ऑटो को कुछ साइड पर खड़ा करने को कहा। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब कुलविंदर ने आरोपी से कागजात की मांग की तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस मुलाजिम को धमकियां देते हुए आरोपी वहां से भागने लगा। पुलिस ने किसी तरह पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें