फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गाली का विरोध किया तो खोपड़ी पर तान दिया तमंचा  

Thu, 10 Nov 2016 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
औरैया की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुर में गाली देने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि शोर मचाने पर एक आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


गांव सिंहपुर निवासी सुरवेंद्र सिंह पुत्र सुखवीर सिंह ने कोतवाली में दी  तहरीर में आरोप लगाया है कि मां घर पर अकेली थीं। आरोपी शीलू पुत्र सहदेव सिंह, सुभाष पुत्र नेम सिंह निवासी सिंहपुर, संजीव पुत्र श्रीकरन निवासी नगला देवी थाना बिधूना घर पर आए। यह गाली गलौज करने लगे।

मां ने विरोध किया तो शीलू ने तमंचा तान दिया। संजीव व सुभाष मारपीट करने लगे। इस दौरान  पिता बचाने आए तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इनके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें