फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में काम करने वाली नाबालिग से दुराचार

Wed, 15 Jun 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उधम सिंह नगर में एक कोठी मालिक को अधरंग होने पर फीजियोथेरेपी के लिए एक युवक कोठी में आता था। उस युवक ने कोठी में काम करने वाली लड़की से कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकियां देने लगा। यह बात उसने अपने परिवार वालों और कोठी मालिक को बताई। उन्होंने सारा मामला पुलिस के ध्यान में लाया। 

थाना नंबर आठ की पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर सीएमसी रोड निवासी सैमसन के खिलाफ दुराचार करने, धमकियां देने और चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह ऊधम सिंह नगर में एक कोठी में काम करती है। आरोपी कोठी मालिक को फिजियोथेरेपी करवाने के लिए आता था। उसने बताया कि आरोपी ने डरा धमकाकर उससे कई बार दुराचार किया। जब वह उसे हर बार इस तरह करने से रोकती थी तो वह उसे जान से मारने की धमकियां देता था। उसने सारी बात परिवार वालों व कोठी मालिक को बताई।

उन्होंने इस संबंधी शिकायत थाना डिवीजन नंबर आठ में शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें