फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवारा में खौफनाक वारदात: दोस्त ने मनरेगा मजदूर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, मोबाइल चोरी का था शक

Thu, 18 Nov 2021 05:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना जिले के हलवारा क्षेत्र में एक मनरेगा मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को मजदूर के दोस्त ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात माजरी गांव की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हलवारा के गांव माजरी निवासी 34 वर्षीय दिव्यांग मनरेगा मजदूर धन्ना सिंह को उसके दोस्त गुरदीप सिंह ने कथित तौर पर मोबाइल चोरी के शक में लाठी से पीट कर मार डाला। थाना दाखा पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता मृतक के छोटे भाई भाग सिंह का कहना है गुरदीप सिंह मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगा रहा है। असल में गुरदीप सिंह ने उसके भाई धन्ना सिंह की तीन महीने की मजदूरी उसकी जेब से जबरन छीने थे। धन्ना सिंह अपने पैसे वापस मांग रहा था। गुरदीप पैसे देने से मना कर रहा था। 

17 नवंबर को गुरदीप सिंह उसके भाई धन्ना सिंह को कहीं काम पर जाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। रात नौ बजे तक उसका भाई धन्ना वापस नहीं आया तो वो उसकी तलाश में गुरदीप के घर पहुंचा। वहां गुरदीप उसके भाई धन्ना सिंह को लाठी से पीटते हुए मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगा रहा था। 
विज्ञापन


शोर मचाया तो आसपास घर से लोग आने लगे और गुरदीप दीवार फांदकर फरार हो गया। लोगों की मदद से उन्होंने धन्ना सिंह को लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह और धन्ना सिंह एक साथ मिलकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई है। आरोपी गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें