फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लांड्रिंग से जुड़ा मामला: पूर्व विधायक खैहरा को सात दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में किया पेश

Thu, 18 Nov 2021 05:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)

सार

मीडिया से बात करते हुए सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे ने कहा कि मैं अपना बेटा होने का फर्ज निभा रहा हूं। पार्टी का साथ न मिलने के सवाल पर उन्होंने पार्टी के साथ न देने पर अफसोस जताया। अदालत के बाहर काफी संख्या में खैहरा के समर्थक पहुंचे थे। उन्होंने खैहरा के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन
अदालत के बाहर इकट्ठे हुए सुखपाल सिंह खैहरा के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में सात दिन से रिमांड पर चल रहे पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को ईडी ने गुरुवार सुबह अदालत में पेश किया। इस दौरान खैहरा के समर्थक काफी संख्या में पहले ही अदालत में पहुंच गए थे। जैसे ही खैहरा को ईडी की टीम लेकर पहुंची उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने खैहरा के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान जब अदालत के बाहर सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे से मीडिया ने सवाल किया कि जब मुसीबत आती है तो राजनेताओं के साथ पार्टियां खड़ी हो जाती है। लेकिन इस समय उनके पिता जिस पार्टी में है, उसके नेता आगे नहीं आए।

इस पर उनका जवाब था कि मैं बेटा होने का फर्ज निभा रहा हूं। हालांकि यह बात अफसोस वाली सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता है। मैं अभी इन सब बातों से बहुत छोटा हूं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : लुधियाना: अकाली विधायक के ठिकानों पर तीसरे दिन भी आयकर विभाग की सर्च जारी, भारी संख्या में जमीन संबंधी दस्तावेज जुटाए

दूसरी तरफ से अदालत में  ईडी ने खैहरा के 14 दिन के रिमांड की मांग रखी। बचाव पक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। बचाव पक्ष का कहना था कि अगर ईडी सात दिन के रिमांड में कुछ पता नहीं लगा पाई है तो आगे क्या जांच करेगी।

दोनों पक्षो की तीखी बहस हुई। इसके बाद अदालत ने फैसला सुरिक्षत ररख लिया था। खैहरा ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ कांग्रेसी भी उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन नेताओं को समय आने पर जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वे बेदाग हैं और जरूर जीतेंगे। जबकि खैहरा के बेटे मेहताब खैहरा ने एक बार साफ किया है कि उनके पिता को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। 
विज्ञापन


जिस पैसे की ईडी बात कर रही है, वह आप के खाते में गया है। आप की तरफ से उसके पिता को विदेश में 16 देशों में फंड जुटाने के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए बकायदा प्रोग्राम बने थे। जिसके लिए पोस्टर और स्टिकर बनाए गए थे। लेकिन अब यह नेता पीछे हट रहे हैं । उन्होंने कहा आप के एक नेता ने तो सीधे आकर मुकर गए। उन्होंने कहा कि मेरे पिता निर्दोष है। समय आने पर सारी सच्चाई सामने आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें