फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी करने से मना किए जाने पर मार डाला

Thu, 17 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दाखा की पुलिस ने गांव चक्क कलां में 12 दिसंबर को मजदूर संजू के कत्ल केस की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दाखा के डीएसपी अजय राज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि आरोपी राकेश कुमार 15 साल से गांव के जमींदार के घर काम करता रहा था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके करीब तीन साल से संजू की बहन से संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था। जब उनके संबंधों के बारे में संजू के परिजनों को पता लगा तो मामला पंचायत में गया। पंचायत में राकेश ने लिखित तौर पर माफी मांगी। जब उसे पता चला कि मृतक की बहन की शादी कहीं और हो रही है तो उसने संजू से दोस्ती कर ली। घटना वाली शाम संजू को घर से बाहर बुलाया और नहर किनारे शराब पीने ले गया। पहले ही बनाई स्कीम के अनुसार उसने तेजधार हथियार से संजू का कत्ल कर दिया और उसके बाद घर आकर सो गया। उसने अपने भाई के पास राजस्थान जाने की तैयारी कर ली, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
ननकू पिछले पंद्रह साल से अपने परिवार के साथ गांव चक्क कलां में रह रहा है। 13 दिसंबर को ननकू की बेटी की सगाई थी, उससे एक दिन पहले शाम को ननकू के बेटे संजू का शव नहर किनारे मिला था। थाना दाखा के सब इंस्पेक्टर जनक राज की पुलिस टीम ने इस केस को मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने के बाद हल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें