फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से दिनदहाड़े 40 हजार लूटे

Thu, 17 Dec 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा स्टेट बैंक शाखा से पैसे निकालकर घर जा रहे एक शिक्षक से बदमाशों ने गुरुवार शाम रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 40 हजार रुपये थे। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़री निवासी मायाराम वर्मा जनता लघु माध्यमिक विद्यालय बरुहा बिटहनिया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।

वह गुरुवार को विद्यालय से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा नानपारा पहुंचे और 40 हजार रुपये निकाले। शाम चार बजे के आसपास जब वह बैंक से बाहर निकले तभी अचानक दो बाइक सवार पहुंच गए और उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें