फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: केबल वाले की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई 14 दिन के पुलिस रिमांड पर, गोली मारकर की गई थी हत्या

Thu, 29 Sep 2022 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

मेहरबान में 2017 में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कमिश्नरेट पुलिस वीरवार को लुधियाना लाई। बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया और उसे कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। जहां कमिश्नरेट पुलिस ने उसका 14 दिन का पुलिस रिमांड मांगा और कई तथ्य अदालत में पेश किए।

विज्ञापन


जिसके बाद अदालत ने पुलिस की मांग को मानते हुए उसे 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने उसे मेहरबान इलाके में 2017 में हरविंदर सिंह केबल वाले की गोलियां मारकर हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि हरविंदर सिंह के भतीजे शिकायतकर्ता मेहरबान स्थित हरकिशन विहार निवासी जसप्रीत सिंह ने आशंका जताई है कि उसके चाचा की हत्या के मामले में गैंगस्टरों का हाथ हो सकता है। अगर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की जाए तो कई खुलासे हो सकते हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी की। 
विज्ञापन


एसीपी गुरदेव सिंह और सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि हरकिशन विहार निवासी हरविंदर सिंह उर्फ बिट्टू जो केबल का कारोबार करता था। उस समय केबल माफिया था तो हरविंदर की गोली मार कर अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी थी। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

परिवार ने आशंका जताई थी कि गैंगस्टरों ने बिट्टू की हत्या की है। परिवार के आरोपों के बाद कमिश्नरेट पुलिस वीरवार को बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि कुछ समय पहले लुधियाना पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने के मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ की जाएगी। 

किस मामले में हुई लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी
मेहरबान के हरकिशन विहार के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ बिट्टू जो केबल का कारोबार करता था। उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद था और उसकी पत्नी उसे छोड़ मायके में रह रही थी। बिट्टू अकेला घर में रहता था। आठ फरवरी की रात को हत्यारों ने बिट्टू की गोली मार कर हत्या कर दी। अगले दिन नौ फरवरी की सुबह बिट्टू का भतीजा जसप्रीत उसे देखने के लिए घर गया तो खून से लथपथ बिट्टू का शव पड़ा था। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी और थाना मेहरबान की पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

अकाली नेता संदीप सिंह काहलों और बलदेव चौधरी से संपर्क की भी होगी पूछताछ
कमिश्नरेट पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड मामले में हथियार सप्लाई करने वाले बलदेव चौधरी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने स्पोर्ट्समैन पटियाला के भादसों निवासी जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया। जिसने बलदेव चौधरी को हथियार दिए थे और बलदेव चौधरी ने गोल्डी बराड़ व गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संपर्क कर मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों तक हथियार पहुंचाए थे।

जबकि मामले में पुलिस ने अकाली नेता संदीप सिंह काहलों को भी गिरफ्तार किया था। जिस पर आरोप था कि उसने साथियों के जरिये मनी रईया और संदीप सिंह उर्फ तूफान को बठिंडा पहुंचवाया था। सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में पुलिस अकाली नेता संदीप सिंह काहलो, जसकरण सिंह और बलदेव चौधरी के साथ बाकी के आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी और सभी को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि कमिश्नरेट पुलिस के पास कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस छावनी में तबदील हुआ कोर्ट कांप्लेक्स
कमिश्नरेट पुलिस की टीम जैसे ही बठिंडा से चली तो लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। अदालत परिसर में पुलिस मुलाजिम खड़े हुए थे और कुछ मुलाजिम सादी वर्दी में थे। बता दें कि बंबीहा ग्रुप ने लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दे रखी है। इस कारण लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस बुलेट प्रूफ कार में उसे लेकर पहुंची। जिसमें खुद सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा थे। कड़ी सुरक्षा में लॉरेंस बिश्नोई को लेकर अदालत पहुंचे और रिमांड हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें