फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड: पोस्टमार्टम के लिए माना परिवार...गांव के खेल मैदान में होगा तेजपाल का अंतिम संस्कार

Tue, 04 Nov 2025 03:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

जगरांव में हुए कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या मामले में परिवार उसके पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार को तैयार हो गया है। तेजपाल सिंह का बुधवार को गांव के खेल मैदान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के जगरांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं तीसरा आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह उर्फ काला अभी भी फरार है। हालांकि अब कबड्डी खिलाड़ी का परिवार तेजपाल सिंह के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए मान गया है। 

विज्ञापन


जगरांव एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता से पीड़ित परिवार के साथ बैठक की। बैठक के बाद परिवार ने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ। मंगलवार को परिजन दोपहर 2 बजे कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल का शव लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां पहले डॉक्टरों ने मृतक का एक्सरे लिया और शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिया है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए। परिजनों ने कहा कि कल 12 बजे तेजपाल सिंह का अंतिम संस्कार गांव के खेल मैदान में किया जाएगा, क्योंकि तेजपाल कबड्डी खिलाड़ी था और वह खेल के जरिये मैदान की मिट्टी से जुड़ा था। 

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल हत्या मामले में पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हनी गांव रूमी और गगनदीप सिंह उर्फ गगना निवासी गांव किल्ली चाहला मोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरप्रीत सिंह का भाई हरजोबनप्रीत सिंह काला अभी फरार है और मृतक तेजपाल सिंह के परिवार के सदस्य उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि तेजपाल सिंह के दोस्त प्रभलदीप सिंह की आरोपी हरप्रीत सिंह के साथ पहले ही रंजिश चल रही थी। 20-21 दिन पहले प्रलाभ सिंह अपनी पत्नी व बहन के साथ जगरांव में सलीना जिम के पास शॉपिंग के लिए लेकर आया था। वहां पर पहले से मौजूद आरोपी हरप्रीत सिंह हनी अपने 5-6 साथियो के साथ खड़ा था, जोकि प्रभाल सिंह की पत्नी व बहन को घूर कर देख रहा था। जब प्रभाल सिंह ने आरोपी की तरफ घूर कर देखा तो आरोपी साथियों समेत मौके से चला गया था। वारदात वाले दिन अचानक मिलने पर फिर दोनों में विवाद हो गया। अपने दोस्त को बचाने के लिए तेजपाल को अपनी जान गवानी पड़ी। पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हनी, हरजोबनप्रीत सिंह उर्फ काला, गगनदीप सिंह उर्फ गगना और 5-6 अज्ञात को भी नामजद किया है। आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह काला व अन्य फरार चल रहे हैं।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज
मृतक तेजपाल सिंह के पिता रघुवीर सिंह निवासी गिद्दडविंडी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने बेटे तेजपाल और उसके दोस्त प्रलभ सिंह के साथ सुनहरी किरण ऑयल मिल में पशुओं की खुराक लेने गए थे। वहीं पर आरोपी हनी ने झगड़ा शुरू किया और फिर अपने भाई काला व आठ नौ साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। विवाद के दौरान हनी ने अपने पिस्तौल से तेजपाल के सीने में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

चार दिन का घटनाक्रम
1 नवंबर: परिजनों ने तेजपाल का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया। पुलिस के सामने शर्त रखी कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया तभी पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी से निकाल कर जगरांव के शेरपुरा रोड स्थित श्मशान घाट के फ्रीजर में रखवा दिया।

2 नवंबर: मुख्य आरोपी हनी व गगना गिरफ्तार। अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद। पुलिस परिजनों के पास पहुंची और पोस्टमार्टम करवाने को कहा। परिवार मान गया और तीन नवंबर को सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम का समय तय हुआ।

3 नवंबर: सुबह पुलिस परिवार के पास पहुंची तो परिवार ने तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग रखी और फिर पोस्टमार्टम से इनकार किया। पुलिस ने दोबारा परिजनों व ग्रामीणों से बात की और परिवार 12:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुआ।

 12 बजे पुलिस फिर से परिवार से शव लेने गई तो परिवार ने कह दिया कि काला की गिरफ्तारी के बगैर पोस्टमार्टम नहीं करेंगे। देर शाम परिजनों ने साफ कर दिया कि पोस्टमार्टम की बात करने पुलिस हमारे घर न आए। परिजनों ने साफ कहा काला की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम व संस्कार करेंगे। देर शाम को मृतक की बुआ व बहन विदेश से गांव पहुंची।  

4 नवंबर- पुलिस ने मृतक के परिजनों से दोबारा बात की। परिजनों को भरोसा दिलाया ही जल्द ही तीसरे आरोपी काला को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद परिजन शव लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम किया गया। बुधवार को तेजपाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें