फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : पीसीआर टीम, थानेदार ट्रांसफर

Tue, 27 Sep 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
ट्रांसफर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण की तरफ से जगरांव पीसीआर के इंचार्ज को बदल दिया गया है। उनकी जगह महिला इंस्पेक्टर चरणजीत कौर को इंचार्ज लगा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीसीआर मुलाजिमों का तबादला कर नए मुलाजिम तैनात किए गए हैं। इस मामले में तीनों आरोपियों की रविवार को अदालत में पेशी के मौके पर पैरवी न कर पाने वाले केस के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह का भी तबादला कर दिया गया है।

एसएसपी घुम्मण की तरफ से सिटी थाने में दो और एएसआई नियुक्त कर दिए गए हैं। डीएसपी रछपाल सिंह ढींढसा के अनुसार पीसीआर और थाना सिटी में बदलाव शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया गया है।  
विज्ञापन


एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण की तरफ से सोमवार शाम को जिले के समूह उच्चाधिकारियों सहित सब डिवीजन के थाने और चौकियों के प्रमुखों के साथ शहर के बिगड़े हालातों पर मीटिंग की गई। मीटिंग में एसएसपी ने पुलिस को शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए हिदायतें दी। 

जगरांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त प्रबंध किए है। जगरांव में थाना सदर जगरांव, थाना सिटी, थाना हठूर, पुलिस चौकी बस स्टैंड, पुलिस चौकी गिदड़विंडी, महिला थाना, पीसीआर मुलाजिम, अपराध शाखा टीम और आईआरपी की पुलिस को तैनात कर दिया गया है। इन सभी थानों के प्रमुखों को अलग अलग इलाके बांटे गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें