फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ उड़ाए साढ़े तीन लाख रुपये 

Tue, 27 Sep 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
डुगरी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस के सामने इलेक्ट्रानिक शोरूम के बाहर खड़ी व्यापारी की कार का शीशा तोड़ कर चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये उड़ा लिए। घटना का पता उस समय चला जब व्यापारी बाहर आया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना माडल टाऊन की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ मैरिज पैलेस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी है। जिसमें दो बाइक पर सवार चार युवक दिख रहे थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। 

इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले सम्राट गुप्ता ने कहा कि मंगलवार सुबह वह गिल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये की पेमेंट लेकर गाड़ी में डुगरी रोड अपने शोरूम में आया था। उसने पैसों से भरा बैग कंडक्टर साइड की सीट के नीचे रखा था। वह शोरूम में चले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने कार का शीशा तोड़ कर सीट के नीचे रखा रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। चार पांच मिनट बाद वह बाहर आया तो कार का शीशा टूटा देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की। मैरिज पैलेस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कि चार युवक कार का शीशा तोड़ कर बैग लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें