फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की पत्नी ने जान दी

Sun, 31 Jan 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमलोह (फतेहगढ़ साहिब)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सलाणा दुल्ला सिंह वाला में ब्लाक कांग्रेस अमलोह के अध्यक्ष शिंगारा सिंह सलाणा की पत्नी हरिंदर कौर (47) ने रविवार सुबह खुद को गोली मार ली। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे घटी।
विज्ञापन


जिस समय घटना हुई, परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। हरिंदर ने चौबारे में जाकर अपने पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर पर गोली मार ली। मामले की जांच कर रहे थाना अमलोह के एसएचओ हरविंदर सिंह और जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि हरिंदर कौर पिछले तीन सालों से अपनी बीमारी को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहती थीं। उनका इलाज पटियाला के राजिंदरा अस्पताल से चल रहा था।

रविवार सुबह करीब 9 बजे हरिंदर कौर ने अपने घर की छत पर 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। थाना अमलोह के डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह बल, एसएचओ हरविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिंगारा सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें