फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पूर्व मंत्री के दफ्तर के पास जूता कारोबारी की सुए मारकर हत्या, बैग लेकर भागे आरोपी, CCTV में हुए कैद

Tue, 11 Apr 2023 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मंजीत सिंह का क्रीमपुरा बाजार में जूतों का कारोबार है। इसके साथ-साथ वे मनी एक्सजेंच का कारोबार भी करते हैं। उनका नाम महानगर के बड़े मनी एक्सचेंजरों में गिना जाता है। बेटे को चोट लगने के कारण पिछले कुछ दिनों से वह सारा कारोबार खुद ही संभाल रहे थे।
विज्ञापन
लुधियाना में कारोबारी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के कोचर मार्केट स्थित दफ्तर के पास सरेबाजार एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने शहर के नामी मनी एक्सचेंजर व जूतों के व्यापारी मंजीत सिंह उर्फ टीटू की सुए मारकर निर्मम हत्या कर दी। चंद मिनट में वारदात को अंजाम देकर हत्यारे एक्टिवा के आगे रखा बैग लेकर भाग निकले।

विज्ञापन


व्यापारी मंजीत सिंह की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर इलाका निवासियों को धमकी दी और फरार हो गए। जब तक मंजीत सिंह को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह का क्रीमपुरा बाजार में जूतों का कारोबार है और काफी बड़ा शोरूम है। इसके साथ वह मनी एक्सचेंज का कारोबार भी करते हैं। उनका नाम शहर के बड़े मनी एक्सचेंजरों में गिना जाता है। बेटे के चोट लगने के कारण पिछले कुछ दिनों से वह सारा कारोबार खुद ही संभाल रहे थे। रोजाना की तरह उन्होंने फील्डगंज से अपनी दुकान बंद की और एक्टिवा से घर को निकल पड़े। 

विज्ञापन

विज्ञापन

रास्ते में उन्होंने फल खरीदा और उसके बाद कोचर मार्केट स्थित शर्मा स्वीट शाप से पनीर लेकर बाहर निकले। इसी दौरान लुटेरों ने उन पर पीछे से सुए से हमला कर दिया। जब लुटेरे बैग छीनने लगे तो मंजीत सिंह ने उनका मुकाबला किया। मगर मंजीत सिंह सुए के हमलों से गंभीर घायल हो गए। उनके चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग बाहर निकले तो लुटेरों ने पिस्तौल निकाल कर धमकी दी कि अगर कोई आगे आया तो गोली मार देंगे। हत्यारे बैग लेकर भाग निकले। इसके बाद लोग मंजीत सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे और जांच शुरू की।

संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मंत्री आशु
मनी एक्सचेंजर मंजीत सिंह की हत्या की सूचना मिलते पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु उनके घर पहुंचे। वहां पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा किया। इस दौरान वहां मौजूद मंजीत सिंह के रिश्तेदारों ने कहा कि पंजाब में इस समय जंगल राज है। कोई व्यापारी सुरक्षित नहीं है। दिन प्रति दिन लूट की वारदातें हो रही हैं। सरकार कहती है कि पंजाब का माहौल शांतिपूर्ण है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना डिविजन पांच के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कोशिश है कि आरोपियों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें