फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबीहा गैंग के दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जगरांव पुलिस ने दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जगरांव से लूटी गई फार्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली है। वहीं वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गांव चूहड़चक्क वाले रास्ते में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी और अमनदीप सिंह उर्फ अमना के तौर पर हुई है, जबकि उनका एक साथी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्डा फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि पुलिस ने गांव चूहड़चक्क के पास नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हरविंदर सिंह वहां से गुजर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर अमना को पतोहीरा से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गैंग का सरगना कुछ समय पहले ही बठिंडा पुलिस की तरफ से मार गिराया जा चुका है। उनका चौथा साथी अभी फरार है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कुछ समय पहले जगरांव से फार्च्यूनर कार लूटी थी। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से एक ओर गाड़ी बरामद की है। 

महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में प्रदर्शन तीस को
जगरांव में सैर कर रही महिला को निर्वस्त्र करने के रोष में तीस सितंबर को गुंडागर्दी के खिलाफ रैली और रोष प्रदर्शन किया जाएगा। गुंडागर्दी विरोधी संघर्ष कमेटी की गुरुद्वारा कच्चा किला में मीटिंग हुई। मीटिंग में जगरांव के अलावा अलग-अलग महिलाओं के हमले की घटनाओं की निंदा की।

जगरांव में गुंडाराज की दुहाई देते हुए लोगों ने कहा कि जगरांव में गुंडागर्दी के हालात है। मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि महिला के अपमान के जिम्मेदार सभी आरोपियों को सख्त सजा के लिए तीस सितंबर को रैली की जाएगी। इस मौके पर पुरुषोत्तम लाल खलीफा, दविंदरजीत सिंह सिद्धू और गोपी शर्मा मौजूद थे।

सैर कर रही महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में एसएसपी उपिंदरजीत सिंह ने कहा कि सभी थानों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने पूरे विभाग की एक मीटिंग भी बुलाई और मीटिंग के दौरान कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी मुलाजिमों की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने कहा कि वह कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए खुद सड़कों पर निकलेंगे। शहर की जनता की सुरक्षा के लिए हर संभव काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला इंस्पेक्टरों की सिटी थाने में तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें