फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर जा रहे युवक से मांगी लिफ्ट, आगे जा लूट लिया बाइक और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट मांगकर बाइक और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

दो महीने बाद कराया मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लिफ्ट मांगने के बहाने दो आरोपी हथियार के बल पर युवक से बाइक और उ मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। युवक ने दो महीने पहले हुई इस वारदात की शिकायत तो उस समय कर दी। मामला दर्ज कराने की बजाए खुद ही अपने तौर पर बाइक लूटने वालों को ढूंढता रहा। जब उसके हाथ कुछ नहीं लगा तो उसने थाना डिविजन पांच में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जस्सियां निवासी साहिल गिल की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

साहिल गिल की शिकायत के मुताबिक 15 दिसंबर को वह न्यू कुलदीप नगर में रहने वाले अपने दोस्त सुनील से मोटरसाइकिल उधार मांग कर ले गया था। वह मल्हार रोड पर जा रहा था। रास्ते में फिरोजपुर रोड पर उसे दो युवकों ने रोक लिया। उन्होंने उससे मल्हार रोड तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। उसने दोनों को बैठा लिया। जब वह मल्हार रोड पहुंचे तो दोनों युवकों ने बाइक साइड रुकवाई। इसके बाद बाइक और उसका मोबाइल फोन हथियार के बल पर लूटकर फरार हो गए। साहिल ने पहले तो थाना डिविजन पांच पुलिस के पास शिकायत कर दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं करवाया। वह खुद ही आरोपियों तक पहुंचने में जुटा रहा दो महीने बीतने के बाद पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित ने खुद ही मामला दर्ज नहीं करवाया था। अब मामला दर्ज करवाया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें