फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी तथा उसके परिजनों से तंग आकर देवर ने फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के केस में नामजद देवर ने की आत्महत्या
विज्ञापन

सुसाइड के आधार पर पुलिस ने भाभी और उसके परिजनों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना घुम्मन कलां के अधीन पड़ते गांव दुल्ला नंगल में एक देवर ने भाभी और उसके परिजनों से तंग आकर फंदा लगा लिया। युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की भाभी समेत उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सुच्चा सिंह निवासी दुल्ला नंगल ने बताया कि उनके दो बेटे भूपिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह है। बड़े बेटे भूपिंदर सिंह ने 12 जून 2017 को रणजोत कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी मोहल्ला गोपाल नगर धारीवाल के साथ लव मैरिज की थी। बेटे और बहू के बीच वैवाहिक जीवन में हमेशा तकरार रहती थी। रणजोत कौर का पिता सुरजीत सिंह पुलिस में है। वह हमेशा पुलिस का रौब दिखाकर धमकाता रहता। इसी के चलते रणजोत कौर ने उसके परिवार पर झूठा दहेज का मामला दर्ज करवा दिया है। इसके बाद रणजोत कौर ने करीब एक माह पहले जहर खाकर आत्महत्या करने की झूठी साजिश रचकर दबाव बनाने की कोशिश की थी। इस मामले में उसने मेडिकल नहीं कराया और मामला दर्ज नहीं हो सका। इसके बाद रणजोत कौर और उसके पिता पूरे परिवार को मानसिक तौर पर परेेशान करते थे। इसी के चलते हरप्रीत ने दुखी होकर पुराने घर के ऊपर वाले कमरे में शनिवार को गाडर के साथ तौलिए बांध फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसके परिजनों ने हरप्रीत का शव उतार कर चारपाई के ऊपर रखा था। मौके से हरप्रीतकी ओर से लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का कारण अपने भाई की पत्नी, उसके सास और ससुर को बताया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रणजोत कौर, उसके पिता सुरजीत सिंह, मां कुलवंत कौर और भाई जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें