फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह बोली बहन के साथ मिल करता था नशा तस्करी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी में भाई-बहन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद
दोनों आरोपी एक दिन के रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को उसकी मुंहबोली बहन के साथ थाना मेहरबान की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे और पुलिस से बचने के लिए एक दूसरे का सहारा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वर्धमान कालोनी निवासी रमेश कुमार और उसकी मुंह बोली बहन एकता कालोनी निवासी ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मत्तेवाड़ा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान काबू कर नशीला पदार्थ बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रमेश कुमार काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। उसने ज्योति को मुंह बोली बहन बना रखा था। वह नशा तस्करी में अपनी मुंह बोली बहन को भी साथ लेकर धंधा कर रहा था। दोनों शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए यह काम करते थे। दोनों पुलिस से बचने के लिए एक दूसरे का सहारा लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि आरोपी किस व्यक्ति से नशीला पाउडर लेकर किसे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें