फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से मिल जा रहा था घर, रास्ते में हुआ कातिलाना हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला
विज्ञापन

घायल एसपीएस अस्पताल में दाखिल, पुलिस ने 6 पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिकायत के मामले में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर घर जा रहे व्यक्ति पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कातिलाना हमला करके घायल कर दिया। घायल को एसपीएस अस्पताल दाखिल कराया गया है। थाना डिविजन छह की पुलिस ने ईश्वर नगर निवासी सुशील कुमार गोयल की शिकायत पर हैबोवाल हकीकत नगर निवासी गौरव, टिब्बा रोड निवासी दीपक और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सुशील कुमार की शिकायत के मुताबिक आरोपी गौरव के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। उनकी एक शिकायत पुलिस के पास पेंडिंग चल रही है, जिसकी जांच एडीसीपी 2 के पास है। एक मार्च को दोनों पक्षों को एडीसीपी 2 ने बुलाया था। वह उनसे मुलाकात कर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ढोलेवाल चौक के पास बाइक सवार आरोपियों ने उसे और उसके दोस्त ईश्वर सिंह को घेर लिया। आरोपियों ने दोनों पर हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका दोस्त ईश्वर वहां से भाग गया। आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार और डंडे लाठियों से हमला करके घायल कर दिया। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद ईश्वर दोबारा मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें