अस्पताल के बाहर महिला का पर्स लूटा
बाइक सवारों ने की वारदात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
घुमार मंडी के सोफत अस्पताल से चेकअप करा कर बाहर निकली एक महिला मरीज से बाइक सवारों ने सोमवार को दिनदहाड़े पर्स लूट लिया। जब तक महिला कुछ कर पाती बाइक सवार फरार होने में कामयाब हो गए। महिला की सूचना पर थाना डिविजन आठ के अधीन आती चौकी घुमार मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज इकट्ठी की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवारों का पता लगाने में जुटी है।
लोहारा की रहने वाली सरबजीत कौर नेशिकायत पुलिस के पास कर दी है। हरप्रीत के अनुसार पर्स में पचास हजार रुपयेऔर अन्य कागजात थे। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरप्रीत सिंह ने बताया कि लोहारा की रहने वाली सरबजीत कौर का सोफत अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अक्सरचेकअप के लिए आती रहती थी। सोमवार की दोपहर को वह अपनी ननद के साथ चेकअप के लिए आई थी। चेकअप के बाद जब वह अस्पताल से बाहर निकली तो बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी। हरप्रीत के अनुसार उनके पर्स में पचास हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान था। हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने वहां से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है, जिसमें बाइक सवार कैद हो गए है। बाइक का नंबर अभी पता नहीं चल पा रहा है। बाइक का नंबर पता चलने के बाद आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो जाएगा।