फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-पुत्र से लुटेरे ने छीने चार लाख 26 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-पुत्र से लुटेरे ने छीने चार लाख 26 हजार रुपये
विज्ञापन

इमिग्रेशन दफ्तर से लौट रहे थे दोनों, गांव फग्गूवाला के पास वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। गांव फग्गूवाला के पास मंगलवार शाम बाइक पर जा रहे मां-पुत्र को धक्का मारकर गिराने के बाद लुटेरे ने उनसे चार लाख 26 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। मां-पुत्र को घायल अवस्था में संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जसवीर कौर निवासी भिंडरां ने बताया कि मंगलवार को वह और उनका बेटा मानवजोत सिंह पटियाला में एक इमिग्रेशन दफ्तर में विदेश जाने के लिए फाइल जमा कराने गए थे। उनके पास चार लाख 76 हजार रुपये थे। किसी कारण उनकी फाइल जमा नहीं हो पाई वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गांव फग्गूवाला के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे व्यक्ति ने उन्हें धक्का मार दिया इससे वह दोनों गिर गए। इसके बाद धक्का मारने वाले व्यक्ति ने उनके लिफाफे से चार लाख 26 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। मां-पुत्र दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलतेही एसपी (डी) गुरमीत सिंह और डीएसपी सतपाल शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। थाना सदर संगरूर पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें