फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने पढ़ने को कहा तो डिप्रेशन में आ कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पढ़ने को कहा तो छात्र ने लगाया फंदा
विज्ञापन

निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था रोशन कुमार, चल रही थी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल डेयरी कंप्लेक्स में रहने वाले कक्षा नौ के छात्र रोशन कुमार (15) ने शनिवार की देर रातघर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता रविवार की सुबह उस समय चला जब रोशन कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे जगाने को गए। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि रोशन के परिजनों ने शनिवार की शाम को डांटा था कि उसके पेपर चल रहे है और वह अच्छे नंबर लेकर पास हो। इससे रोशन परेशान हो गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
थाना पीएयू के प्रभारी इंस्पेक्टर भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि रोशन कुमार मूलरूप से बिहार के जिला भागलपुर स्थित गांव गोपालपुर का रहने वाला था। यहां वह परिवार के साथ रहता था और इलाके के लिए एक निजी स्कूल कक्षा नौ का छात्र था। इस समय उसके पेपर चल रहे थे। शनिवार की शाम को वह घर में मस्ती कर रहा था तो परिजनों ने उसे डांट दिया कि वह अपनी पढ़ाई करे। वह उसे मुश्किल से पढ़ा पा रहे है और वह पढ़ने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रोशन को पढ़ने और अच्छे नंबर लेकर पास होने के लिए कहा। इससे रोशन परेशान हो गया। रात दस बजे वह अपने भाइयों के पास बैठा था। इसी दौरान वह उठ कर दूसरे कमरे में सोने के लिए चला गया। उसने देर रात को कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। जब सुबह वह नहीं उठा तो परिजन गए उसके जगाने गए। दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रोशन का शव छत वाले पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर भगवंत ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें