फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से बचने के लिए स्पेयरपार्ट्स की दुकान में घुसा चोर छत से कूदा, हाइटेंशन वायर की चपेट में आ हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान की छत से कूदे चोर की एचटी लाइन चपेट में आकर मौत
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी करने घुसा था
चोरी की भनक लगने पर एकत्र हो गए थे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोहारा स्थित टेडी रोड पर स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में घुसा चोर लोगों से बचने के लिए छत से कूद गया। इससे वह नीचे से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डाबा इलाके में रहने वाले प्रदीप के रुप में हुई है। थाना डाबा की पुलिस ने जांच के बाद प्रदीप के खिलाफ पहले चोरी की कोशिश का मामला दर्ज किया और उसके बाद 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब 3.30 बजे की घटना है। टेड़ी रोड स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी करने के लिए प्रदीप अंदर घुसा था। पड़ोसी को दुकान की छत से कुछ आवाजें आ रही थी। उसने उठ कर आसपास के लोगों को भी बताया। इसके बाद कई लोग एकत्र हो गए। सूचना के बाद पीसीआर दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। चोरी करने आए युवक ने लोगों की भीड़ देखी तो वह घबरा गया। लोग उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे तो वह नीचे कूदने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी उसे नीचे आने को कहती रही। उसे भागने की जगह नहीं मिली और वह दुकान की छत से नीचे कूद गया। नीचे से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। प्रदीप हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मौत हो चुकी थी। एएसआई के मुताबिक दुकान मालिक रूपिंदर सिंह की शिकायत पर प्रदीप पर चोरी की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें