फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 टन लोहे से भरा ट्रक खुर्द बुर्द

Sat, 09 Jan 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
18 टन 600 ग्राम लोहा पाइप से भरा एक ट्रक खुर्द-बुर्द होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोबिंदगढ़ की आरपी मैटल की तरफ से 26 दिसंबर को ट्रक में 18 टन 600 टन लोहा पाइप भरकर समाना के लिए रवाना किया गया था। ट्रक समाना नहीं पहुंचा जिस पर आरपी मैटल के मालिक अशोक कुमार निवासी सुभाष नगर, मंडी गोबिंदगढ़ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने श्रुति ट्रांसपोर्ट कंपनी सलाणी के मालिक मलकीत सिंह और ट्रक के ड्राइवर रमेश कुमार पर धारा-406, 420, 34 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अशोक कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर को ट्रक समाना स्थित एक फैक्टरी में भेजा जाना था जिसके मालिक ने उन्हें 27 दिसंबर को फोन पर बताया कि आपका ट्रक नहीं पहुंचा उन्होंने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक से बात की तो उन्होंने ट्रक को समाना पहुंचाने की जिम्मेवारी ले ली लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रक वहां नहीं पहुंचा उन्होंने पड़ोसी राज्यों में भी इसकी तलाश की। लापता ट्रक में भरे माल की कीमत सात करोड़ 47 हजार 553 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक के चालक रमेश कुमार और ट्रांसपोर्टर पर मामला दर्ज कर लिया है।


वहीं ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक मलकीत सिंह ने बताया कि वे आरपी मैटल को मालिकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए वचनबद्ध है। उनकी और से भी एसपी (डी) फतेहगढ़ साहिब को ट्रक के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह ट्रक  सतबीर सिंह पुत्र कानूराम निवासी गांव जुंबा खुर्द तहसील शिवानी जिला भिवानी हरियाणा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें