फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडियो के ताले तोड़कर हजारों के कैमरे उड़ाए

Sat, 09 Jan 2016 10:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक-दो दिन के अंतराल पर बेखौफ चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, वहीं पुलिस इनके सामने बेबस नजर आ रही है। शुक्रवार की रात को मोहल्ला इमली चौराहा स्थित वाजपेयी स्टूडियो के ताले तोड़कर चोरों ने 80 हजार के दो स्टिल कैमरे सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी रमेश वाजपेयी की इमली चौराहा पर वाजपेयी स्टूडियो के नाम से फोटोग्राफी की दुकान है। शनिवार की सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। दुकान के अंदर घुसकर जायजा लिया तो पाया कि दो कैैमरे जिनकी कीमत करीब 80 हजार थी, चोर ले गए। इसके अलावा फ्लैश लाइट, मेमोरी कार्ड, करीब 10 हजार की नकदी, डीवीडी गायब थीं।
पलिया में तीन स्थानों से हजारों का सामान ले गए चोर
पलियाकलां। नगर में सक्रिय चोरों ने दो खोखों का ताला तोड़कर और एक घर में घुसकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सभी चोरियों की सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी रामऔतार अग्रवाल के घर बीती रात चोर घुस गए और पैंट जिसमें दो सौ रूपये की नगदी और जरूरी कागजात रखे थे पार कर दिया। इसके अलावा चोरों ने घर में रखे तीन मोबाइल भी चोरी कर लिए। चोर कुछ और समेट पाते इससे पहले ही आहट पाकर घरवाले जाग गए। उधर पालिका रोड पर आकाश गुप्ता के पान के खोखे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 हजार रुपये का सामान समेट लिया। इसके बाद चोरों ने कुछ ही दूरी पर स्थित गयाप्रसाद के पान के खोखे का भी ताला तोड़कर एक हजार रुपये का सामान पार कर दिया। इस बाबत प्रभारी एसओ केएन सिंह का कहना है चोरी की घटनाओं के लिए संदिग्धों की धड़पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
बाइक चोरी : वाहन चोरों ने फिर एक बाइक पार कर दी है। बोझवा निवासी रामजी किसी काम से संपूर्णानगर रोड पर स्थित सिटी स्कैन सेंटर आए थे यहां उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने उनकी बाइक को पार कर दी। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
गोला में स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलियापुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवेंद्रदत्त दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जब वह स्कूल पहुंचे तो पांच कमरों, किचन और कार्यालय का ताला टूटा था। चोरों ने विद्यालय की रसोई से बर्तन, एक खाली सिलेंडर, राशन, पांच कुर्सियां, एक रोडियो, दो सीलिंग फैन, एक घड़ी सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया।
संसारपुर में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरों का कहर
संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली तथा तीसरे घर से एक बक्सा चुरा ले गए, जिसमें कागज रखे थे।
संसारपुर निवासी जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले मिस्वाहुद्दीन के घर चोर छत के रास्ते से अंदर घुस आए। उन्होंने गृहस्वामी और उनके परिवार वालों को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और जिस कमरे में सामान रखा था, उसकी कुंडी तोड़कर दो लाख के जेवर तथा 25हजार नकद चुरा लिए। दूसरी चोरी इस्माइल के घर हुई, जहां से चोरों ने लड़की की शादी के लिए रखा 50 हजार रुपये के जेवर और तीन हजार की नकदी चुरा ली। तीसरे घटना जावेद के घर हुई। जहां चोरों ने घर से एक बक्सा चुरा लिया, लेकिन उस बक्से में सिर्फ कागज ही थे। सुबह बक्सा गांव के उत्तर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। एक रात में तीन घरों में हुई चोरी से गांव में दहशत है। इससे एक पखवाड़े पूर्व ग्राम बोझिया में दो घरों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
साइकिल चोरी
मझगईं। छब्बापुरवा निवासी दिनेश कुमार सोनी शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति के  घर किसी कार्य से आया था। उसने अपनी साइकिल ताला लगाकर खड़ी कर दी और भीतर चला गया। जब थोड़ी देर के बाद वापस आया तो साइकिल गायब थी। कुछ माह पूर्व इसी मोहल्ले से तसलीम की नई साइकिल उठ गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें