फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दो साल बाद जामनत पर आया बाहर, साथियों संग मिल की ताबड़तोड़ वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर जेल के बाहर आकर हत्यारोपी ने बनाया गिरोह
विज्ञापन

- लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू
- 44 वारदातें कबूलीं, खिलौना पिस्तौल, 3 बाइक, 3 सोने की चेन और 21 मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हत्या के आरोप में दो साल तक जेल में रहने के बाद बेल पर बाहर आने वाले शख्स ने कुछ और साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाया और महज डेढ़ माह में लूट की ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम दिया। आखिरकार अब यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सदस्यों ने 44 वारदातें कबूलीं हैं। उनके पास से खिलौना पिस्तौल, 3 बाइक, 3 सोने की चेन और 21 मोबाइल बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि बरामद माल में लूट के तहत हासिल सामन भी शामिल हैं।
आरोपियों की पहचान लक्की प्रसाद, जसविंदर सिंह उर्फ बूटा, परविंदर सिंह उर्फ भिंदा, जगजीवनजोत सिंह उर्फ जीवन और गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के मोबाइल खरीदने वाले दो और युवकों को भी नामजद किया है। जोकि शिमलापुरी के रहने वाले वरिंदर सिंह उर्फ सोनी और बलविंदर सिंह हैं। आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी सतनाम सिंह का कहना है कि लक्की प्रसाद के खिलाफ पहले से पांच मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या का भी एक मामला दर्ज है, जो दो साल पहले का है। लक्की करीब 40 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आकर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


खिलौना पिस्तौल दिखा करते थे लूट
पुलिस ने बताया कि गैंग के सदस्य अपने पास एक खिलौना पिस्तौल रखते थे। सुनसान इलाकों में अगर कोई व्यक्ति उन्हें नजर आता तो खिलौना पिस्तौल दिखाकर उनसे लूट लेते थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी स्कूल जाती छात्राओं को भी अपना निशाना बना चुके हैं। खिलौना पिस्तौल की के बल पर छात्राओं से सोने की चेन झपट चुके हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह लूट के मोबाइल शिमलापुरी स्थित एक मोबाइल शॉप पर बेचते थे। उसके बाद पुलिस ने रेड कर मोबाइल शॉप के मालिक वरिंदर सिंह उर्फ सोनी को भी चोरी व लूट के मोबाइल खरीदने के आरोप में काबू कर लिया। उसके अलावा पुलिस ने आरोपियों को नशा बेचने वाले आरोपी बलविंदर सिंह को भी काबू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें