फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शापिंग मॉल के पास खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ लैपटाप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। वेस्टर्न मॉल के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। थाना सराभा नगर की पुलिस पठानकोट डल्होजी रोड स्थित ईश्वर नगर निवासी नीरज बावा की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीरज बावा की शिकायत के मुताबिक रविवार को छुट्टी होने के कारण वह लुधियाना के वेस्टर्न मॉल में शापिंग के लिए आया था। उसने कार मॉल के पास खड़ी की और शापिंग के लिए चला गया। पीछे से चोरों ने कार का पिछला शीशा तोड़ा और अंदर पड़ा लैपटॉप, मोबाइल फोन, गाड़ी की आरसी, चांदी के सिक्के और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। जब वह शापिंग करने के बाद वापस आया तब घटना की जानकारी हुई। जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें