फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़ कर घर से 50 हजार की नकदी तथा सोने के जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। सूने घर के ताले तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी और दो तोले सोने के गहने चुरा लिए। थाना काहनूवान पुलिस को दी गई शिकायत में अमरजीत सिंह निवासी वड़ैच ने बताया कि वह 30 जून को गांव नैनोकोट में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए परिवार के साथ गया था। दोपहर एक बजे लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। घर से 50 हजार रुपये की नकदी और दो तोले सोने के गहने भी गायब थे।
विज्ञापन

इसी तरह हरपाल सिंह निवासी जोगोवाल जट्टां ने बताया कि वह सात जुलाई को अपने परिवार सहित घर को ताले लगाकर रिश्तेदार से मिलने गया था। शाम करीब पांच बजे लौटने पर घर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने के गहने और नकदी गायब थी। थाना धारीवाल पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें