बरनाला। 12वीं कक्षा की छात्रा अर्शदीप कौर ने गत रात घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका की मां भूपिंदर कौर ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेली और एक लड़का अक्सर उसे परेशान करते थे। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है।
भूपिंदर कौर ने अपनी लड़की की खुदकुशी के लिए उसकी सहेली व सहेली के साथी लड़के को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब तक उनपर मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक वह न तो पोस्टमार्टम करवाएंगी और न ही अंतिम संस्कार करेंगी। जांच अधिकारी एएसआई मघर सिंह ने बताया कि मृतका की माता भूपिंदर कौर के बयान पर मृतका की सहेली और उसके साथी लड़के के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।