फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर लगा रखा था जाली नंबर, चंडीगढ़ से ला करता था शराब की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गाड़ी पर जाली नंबर लगा चंडीगढ़ से शराब लाकर महानगर में बिजली की दुकान चलाने की आड़ में शराब सप्लाई का धंधा करने वाले दो आरोपियों को हैबोवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को सूचना के आधार पर काबू किया है। दोनों के कब्जे से 24 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में जस्सियां स्थित इंद्रा कालोनी निवासी देस राज और गांव भट्टियां स्थित अमलतास एनक्लेव निवासी नपिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी भजन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने गाड़ी पर जाली नंबर लगा रखा है और वह चंडीगढ़ से बड़ी मात्रा में शराब लाता है। आरोपी अपने साथी देसराज की दुकान पर शराब रखता है। देस राज बिजली की दुकान चलाने की आड़ में खाली प्लाट में शराब रख सप्लाई करता है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दोनों को काबू कर लिया और बड़ी मात्रा में शराब बरामद की।
एएसआई भजन सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह चंडीगढ़ से किस व्यक्ति से शराब लाते थे और उन्होंने कार पर जो जाली नंबर लगाया है वह कहां से लगवाया है। उसके कोई कागजात भी बनवाए हैं तो उनके खिलाफ और भी सख्ती की जाएगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके रिकार्ड का भी पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें