फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत विभाग के बीडीपीओ ने स्टैनों के साथ की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत विभाग के बीडीपीओ ने स्टैनों के साथ की छेड़छाड़
विज्ञापन

विभाग की बनाई गई कमेटी के पास जाएगा मामला, उसके बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंचायत विभाग में बतौर स्टैनो काम करने वाली महिला के साथ बीडीपीओ द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। महिला ने बीडीपीओ को कई बार ऐसी हरकतें करने और अश्लील बातें करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। फिर बीडीपीओ ने इस बात का माफीनामा दिया और बुधवार को फिर छेड़छाड़ की तो युवती ने इसकी जानकारी अपने भाइयों को दी। इसके बाद वह पहुंचे तो वहां काफी हंगामा हुआ। बीच में से एक शरारती तत्व ने बीडीपीओ की कार भी तोड़ दी। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट की तरफ से हर विभाग में एक कमेटी बनाई गई है, जो महिला कर्मचारी द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों की जांच करती है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में स्थित पंचायत विभाग के दफ्तर में स्टैनो से बीडीपीओ पिछले कुछ दिनों से अश्लील हरकतें कर रहा था। मंगलवार को युवती ने इस बात को लेकर दफ्तर में हंगामा किया तो बीडीपीओ ने उसे शांत रहने के लिए कहा। जिसके बाद बीडीपीओ ने लिखित रूप से मांफी मांग कर अपनी जान छुड़वाई। बुधवार को स्टैनो काम पर लौटी तो अपनी आदतों से न सुधरने वाला बीडीपीओ फिर से युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा और युवती ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद युवती के भाई वहां आए और उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान एक युवक ने बीडीपीओ की कार के शीशे तोड़ दिए। माहौल गर्म होता देख स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पीएयू के इंचार्ज इंस्पेक्टर भगवंत कुमार ने बताया कि हर विभाग में एक कमेटी है जो महिला कर्मचारी द्वारा लगाए ऐसे आरोपों की जांच करती है। जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाती है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाती है। यह मामला भी कमेटी के पास चला गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें